लड़कियों से फोन पर कैसे बात करें – इस मामले में लड़के काफी कमजोर होते हैं, ये बहुत ज्यादा देर तक बात ही नहीं कर पाते जबकि, लड़कियाँ केवल अपने बॉयफ्रेंड से ही नहीं बल्कि, अपनी मम्मी-पापा और भाई-बहन से भी बहुत-बहुत देर तक बात कर लेती हैं।
बहुत सारे लड़के जब अपनी गर्लफ्रेंड से बात करते हैं तो, उनके पास शब्द काम पड़ जाते हैं, उनके पास बात ही ख़तम हो जाती हैं और फिर बात में केवल ‘अच्छा’, ‘हम्म’, ‘और बताओ’ बस ऐसे ही शब्द इस्तेमाल होने लगते हैं और 5 मिनट बाद ही लड़के चुप होने लगते हैं और बस कॉल कट जाती है।
परेशानी केवल ऐसे लड़कों की नहीं है जो लम्बी बात नहीं कर पाते हैं बल्कि, परेशानी ऐसे लड़कों के साथ भी है जो बात तो लम्बी-लम्बी कर लेते हैं लेकिन, इनसे लड़की अगले 2 मिनट में बोर होने लगती है। ये लड़की को इतना पका देते हैं की, लड़की सोचती है की ये इंसान कब फोन रखेगा।
लड़की से फोन पर बात करने से पहले जानें यह बातें –
इस पोस्ट में आपकी उपरोक्त दोनों परेशानी से छुटकारा पाने के 10 ऐसे तरीके बताए हैं, जिनके इस्तेमाल से आप अपनी गर्लफ्रेंड या बेस्ट फ्रेंड से लम्बी बात कर पाएंगे वह भी बिना गर्लफ्रेंड को बोर किए और अगर आप इन तरीकों का अच्छे से इस्तेमाल करना सीख लेंगे तो, लड़की भी आपसे बार-बार बात करना चाहेगी। आइये इन तरीकों पर निगाह डालते हैं –
1. केवल खुद न बोलें –
ये गलती बहुत सारे लड़के हमेशा करते हैं वे शुरुआत में लड़की को बोलने का मौका ही नहीं देते और 2 मिनट बाद लड़की के कहने के बाद भी इनके मुँह से शब्द निकलना भारी हो जाता है।
जब भी लड़की से फ़ोन पर बात करें तो, ऐसा कोई भी बात ज्यादा न करें जिसका उत्तर हाँ या ना में दिया जा सकता हो बल्कि, कुछ ऐसा पूछो की लड़की को आपको अच्छी तरह एक्सप्लेन करना पड़े।
उसके बाद लड़की को सुनते जाओ और बीच-बीच में अपनी बात भी रखते जाओ क्योंकि, अगर हर बार आप hmm, अच्छा इस तरह के शब्दों का इस्तेमाल करेंगे तो, सामने वाले इंसान को लगता है कि आपको बातों में इंट्रेस्ट नहीं आ रहा है।
साथ में अपने बोलने की स्पीड और हल्की आवाज में बात करेंगे तो, लड़की को फोन पर आप ज्यादा रोमांटिक लगेंगे। लड़कियों को ज्यादा तेज आवाज में बोलने वाले लड़कों की तुलना में थोड़ा-सा धीरे बोलने वाले लड़के ज्यादा रोमांटिक लगते हैं।
2. सवाल पूछें –
अगर आप सही तरीके से सवाल करते हैं तो, आपको बहुत ज्यादा जरुरत भी नहीं पड़ेगी बल्कि, लड़की खुद ही बात को बहुत ज्यादा देर तक आगे बढ़ाती रहेगी। ज्यादा की मैंने आपको पहले पॉइंट में भी बताया की बात का उत्तर हाँ या ना में नहीं होना चाहिए।
सवाल किस टाइप के होंगे यह इस बात पर निर्भर करेगा की, आप लड़की को कितने अच्छे से जानते हैं। लड़की आपकी नॉर्मल फ्रेंड है या आपकी गर्लफ्रेंड है।
उदाहरण के लिए आप यदि पूछते हैं की, “और खाना हो गया क्या”? अब ये ऐसा वाक्य है जिसका उत्तर आपको हाँ या ना में मिल सकता है लेकिन, अगर इसी के स्थान पर आप पूछें की, “आज क्या खाया? आप क्या खाती तो आपका फेस तो काफी ग्लो करता है”? (ये बात आप सभी से शायद नहीं कर पाओ, ये केवल उदाहरण है।)
इसको बोलने में आप भी ज्यादा समय लगाओगे और सामने वाले इंसान की तारीफ़ होगी तो, उसे भी अच्छा लगेगा।इस तरह से आप सवाल पूछने के सही तरीके से बात को जितना चाहे आगे ले जा सकते हैं।
3. बात करने से पहले सोचें –
कई लड़कों को कुछ समझ में नहीं आता है ये लड़की के सामने बिल्कुल ही ब्लेंक हो जाते हैं, अब अगर आपके साथ भी यह समस्या तो, आपको लड़की से बात करने से पहले ही कुछ अच्छा टॉपिक सोच लेना है, कुछ प्रश्न मन में सोचकर रखने हैं क्योंकि, आप अगर लड़की से बात करने में बहुत जल्दबाजी करते हैं या जल्दी ही फ़ोन रख देते हैं तो, यह शो करता है की आप लड़की से बात नहीं करना चाहते या आप बहुत ही शर्मीले लड़के हैं और इस तरह के लड़के लड़कियों को बहुत ही काम पसंद आते हैं।
4. इम्प्रेस न करने की कोशिश –
यह टिप्स उन लोगों के लिए है जिन्हें लड़की से बात करने में घबराहट महसूस होती है। उनको यह बात सोचकर किसी भी लड़की से फोन पर बात करनी चाहिए की वे सामने वाली लड़की को इम्प्रेस करने के लिए कॉल नहीं कर रहे हैं।
यकीन मानिए जब आपके यह होगा कि लड़की के सामने खुद को अच्छा दिखाना है तो, आप बिल्कुल ईमानदारी से बात करेंगे। अगर बात करें लंबे समय तक बात करने की तो, नीचे बताए अन्य पॉइंट्स बात को लंबा बनाने में आपकी मदद करेंगे।
5. कॉमन टॉपिक खोजें –
अगर आपको चाहिए की लड़की भी आपकी बातों में इंट्रेस्ट ले और लड़की आपसे बात करते वक्त उत्साहित हो तो, आपको लड़की से बात करते वक्त किसी ऐसे टॉपिक पे चर्चा करनी है जो लड़की को भी पसंद हो और आपको भी उसके बारे में पूरी रूचि हो।
उदाहरण के लिए यदि आपको फिल्म देखना पसंद है तो और लड़की को भी फिल्म देखना अच्छा लगता है तो, आपको किसी आने वाली फिल्म या अभी कुछ समय आयी नयी फिल्म के बारे में बात करनी चाहिए। इसके बाद आप किसी एक्टर या उससे जुड़ी किसी घटना के बारे में बात कर सकते हैं।
ये चैन बनती चली जाती है और लड़की खुद ही बहुत सारी बातें करती है। जब आप इस तरह से बात करेंगे तो, आप लड़कियों घण्टों तक बिना चुप रहे बात कर पाएंगे।
6. लड़की को जिताएं –
कई लड़के अपनी गर्लफ्रैंड से बात करते वक्त इस गलती को करते हैं, वे शुरुआत तो बड़े प्यारभरी बातों से करते हैं लेकिन, वो प्यार भरी बातें कुछ समय बाद ही लड़ाई में बदल जाती है।
आप चाहे अपनी दोस्त से फोन पर बात करें या गर्लफ्रैंड या उसके अलावा किसी से भी बात करें; ध्यान रखें की उनको ज्यादातर बार जीत मिलेगी तो सामने वाला इंसान आपको पसंद करेगा।
अगर आप हर बात में अपनी ही बात को सही साबित करने की कोशिश करेंगे तो, सामने वाले इंसान को आपसे बात करने में इंट्रेस्ट नहीं आएगा और फिर बात ज्यादा लंबी नहीं चलेगी।
7. लड़की से हेल्प –
मैं कई बार अपनी क्लास की लड़कियों से नोट्स और कई प्रोजेक्ट में हेल्प माँगता रहता था। इससे मैं उन्हें कई बार कॉल करता था और अपनी जरूरत बताता था और काम में हेल्प माँगता था।
कई बार कॉलेज के बाद भी लड़कियों से हेल्प लेता था। जब हमारे पास बात करने का कोई मकसद होता है तो, बात ज्यादा अच्छे से कर पाते हैं।
अगर आप गर्लफ्रैंड से बात करने में इस टिप्स को समझना चाहे तो, आप अपने बर्थडे पार्टी की व्यवस्था बनाने में लड़की को बुला सकते हैं और इस बारे में लड़की से बात कर सकते हैं, मतलब आपकी लाइफ में जो चल रहा है उसके बारे में बताओ। कोई काम है तो उसके बारे में बात करो।
8. अपने बारे में बताएं –
यह तब के लिए ज्यादा उपयोगी है जब आप किसी लड़की से पहली बार बात कर रहे हैं, ऐसे में आपको सबसे पहले अपने बारे में लड़की को बताना चाहिए फिर आप लड़की से उसके बारे में पूछ सकते हैं।
अगर आप पहले खुद के बारे में बताएंगे और फिर लड़की के बारे में पूछेंगे तो, लड़की को ऐसा नहीं लगेगा की आप उसका एग्जाम ले रहे हैं और बात तो बनती ही रहेगी।
हमारे बारे में कितनी ही सारी चीजें होती हैं, हमारा बचपन, हमारी हरकतें, हमारे सीक्रेट्स बहुत कुछ होता है बताने के लिए। अगर सुनने वाली खास है तो, बात तो कभी खत्म नहीं होती हैं।
9. फनी बातें –
अपने बारे में कुछ फनी बताइये। अगर कुछ भी फनी नहीं है तो लड़की को किसी ऐसी वीडियो के बारे में बताइये जिसने आपको बहुत ज्यादा हँसाया। वह वीडियो का लिंक लड़की को भेजिए।
लड़की से पूछिए क्या उसने पहले ये वीडियो या इसके जैसी वीडियो कभी देखी है। कुछ फनी चुटकुले कुछ फनी शेर-शायरी बात को बढ़ाने और लड़की को गुदगुदाने के लिए होती रहनी चाहिए। इसी से बात बढ़ेगी भी और बनेगी भी।
10. कम बात कीजिए –
कई बार जिन लड़कों की पहली बार गर्लफ्रैंड बनती है, वे इस गलती को करते हैं की रिलेशनशिप के शुरुआत में ही बहुत ज्यादा फोन से चिपके रहते हैं और अपने जन्म से अभी तक कि सारी बातें लड़की को बता देते हैं, फिर बात ही खत्म हो जाती हैं।
गर्लफ्रैंड को खुश रखना है तो, सारी बाते एक साथ ही मत बता दो कुछ सस्पेंस रखो। आपके पास हमेशा आपके बारे में बताने के लिए कुछ ऐसा होना चाहिए जो लड़की को न पता हो।
इसलिए ध्यान रखें की लड़की से एक दिन में 4 बार बात करने के बजाय 4 दिन में 1 बार बात कीजिए। बात करने का मन जब दोनों ओर से करेगा तो, बात खुद ही लंबी हो जाएगी।
लगातार पूछे जाने वाले प्रश्न:
लड़कियों को खुश करने के लिए क्या करें?
लड़की के साथ ईमानदार रहो। अपनी लाइफ में कुछ अच्छा करो, सफल बनो। लड़की की इज्जत करो, लड़कियां इसी में खुश रहती हैं।
पहली बार किसी लड़की से फोन पर बात कैसे करें?
लड़की को इम्प्रेस करने की कोशिश न करें। उदास चेहरे के साथ बात न करें बल्कि एक उत्साह के साथ मुस्कुराते हुए आत्मविश्वास के साथ बात करें।
अपने क्रश से फोन पर कैसे बात करूं?
कॉल लगाओ जब आपकी क्रश कॉल उठाएगी तो, बात शुरू हो जाएगी। 🤣
लड़कियों से बात करने के कुछ टॉपिक्स
बात करने के बहुत सारे टॉपिक्स हो सकते हैं, फ़िल्म, खाना, प्रैंक, जीवन से जुड़ी कोई भी आश्चर्यजनक बात।
फोन पर लड़की को कैसे इम्प्रेस करें?
यह न सोचें की लड़की को इम्प्रेस करना है, इससे आप बात करने में घबराएंगे नहीं और अपनी बात को अच्छे से कह पाएंगे।
अंतिम शब्द –
आशा करता हूँ आपको प्रत्येक बात अच्छे से समझ आ गयी होगी और अब आप भी उपरोक्त तरीकों का इस्तेमाल करके धीरे-धीरे आपको लड़कियों से लम्बे समय तक बात करने में झिझक या शब्द ख़तम होने जैसी समस्या नहीं होगी। अगर आपका कोई ऐसा दोस्त है जिसके साथ भी यह समस्या है की, वह भी लड़कियों से बात करने में माहिर नहीं है तो, उसके साथ इस पोस्ट को जरूर शेयर करें। अगर इस पोसर से रिलेटेड कोई सवाल है तो, कमेंट करें और रिलेशनशिप को और ज्यादा बेहतर बनाने के लिए ब्लॉग पर मौजूद अन्य पोस्ट पढ़ें।
Blog Home Page | AchhiKhabar.in |
Post Category | Relationship |