लड़की का दिल कैसे जीते – बहुत सारे ऐसे लड़के होते हैं जो किसी लड़की को पसंद तो करते हैं लेकिन, लड़की को I Love You बोलने में बहुत ज्यादा शर्म महसूस करते हैं। वे चाहते हैं की लड़की की तरफ से शुरुआत हो, शुरुआत में लड़की उनको 143 बोले।
लड़की बहुत कम बार ही लड़के को प्रपोज़ करती है, लड़कियों को दर होता है की कहीं लड़का मना न कर दे और लड़की की बेज्जती न हो जाए। इसलिए ज्यादातर लड़कियाँ लड़कों को प्रपोज करने में झिझक महसूस करती हैं।
यदि लड़की को यह पता चल जाए की आप लड़की से प्यार करते हैं और वह लड़की भी आपसे प्यार करती होगी तो, ऐसी स्थिति में लड़की आपको प्रपोजर कर सकती है लेकिन, उसके लिए आपको लड़की ला दिल जीतना होगा, जिसके तरीके आपको इस पोस्ट में बताए गए हैं।
लड़की को इम्प्रेस करना आसान काम नहीं है, अगर आप सभी तरीकों को ध्यान से नहीं पढ़ेंगे और न ही समझेंगे तो, आपसे गलती होने की संभावना काफी ज्यादा बढ़ जाएगी। तो प्रत्येक सलाह को ध्यान से पढ़ें, आइये जानते हैं –
लड़की का दिल जीतने के टॉप 10 तरीके –
#1. लड़की को रियल लाइफ में जानें –
कई बार हम लड़की को ऐसा समझ लेते हैं जैसा वो अपने आप को दिखाना चाहती है। आपको लड़की को उस तरह से समझना है जैसा की लड़की वास्तव में है। जैसे मेरी एक दोस्त अपने आप को इमोशनली बहुत ज्यादा स्ट्रॉन्ग दिखाती थी लेकिन, वास्तव में वो बहुत ज्यादा इमोशनल है और उसके एकदम आँसू भी आने लगते हैं।
ऐसी स्थिति में अगर कोई लड़का उसको एक स्ट्रॉन्ग इमोशन वाली लड़की समझकर मजाक भी करेगा तो, वो उसे बिल्कुल भी पसंद नहीं आएगा। इसलिए किसी भी लड़की का दिल जीतने के लिए सबसे पहले उसे बहुत ही अच्छे तरीके से समझना बहुत ज्यादा जरूरी है।
लड़की के स्वाभाव से लगाकर, लड़की की हर पसंद-नापसंद को जान लो, लड़की के दोस्त और लड़की को अच्छे न लगने वाले बच्चों को भी जान लो लेकिन, लड़की को ऐसा नहीं लगना चाहिए की आप उसकी जासूसी कर रहे हैं।
#2. लड़की से दोस्ती करें –
शुरुआत में ही अगर आप सोचेंगे की आप लड़की के दिल में अपनी जगह बना लेंगे तो, ऐसा नहीं होता है। आपको, लड़की को आपके बारे में अच्छे से समझने के लिए समय देना चाहिए। सबसे पहले दोस्ती करें ताकि आप कम से कम लड़की से बिना किसी डर के बात तो कर सकें।
अगर शुरुआत में दोस्ती करना भी संभव नहीं है तो, थोड़ी-बहुत बातचीत करके जान-पहचान बना लेनी चाहिए। अब अगर इतनी भी बातचीत करने में झिझक महसूस कर रहे हैं तो, लड़की से कोई हेल्प ही मांग लीजिए। कम से कम इसी बहाने आप लड़की से कुछ तो बात करेंगे ही।
#3. Thank You कहें –
अगर आप लड़की से कुछ हेल्प लेंगे तो, लड़की से आपका सम्बन्ध और ज्यादा अच्छा होगा। आपको लड़की से कोई बड़ी हेल्प नहीं बल्कि लड़की से कोई नोट्स, बुक या कोई भी ऐसा सामान माँगना है जो लड़की आसानी से दे सके।
उसके बाद आपको लड़की को धन्यवाद बोलना है। शायद आपको लगे की इससे क्या होगा लेकिन, जब हम किसी से कोई हेल्प लेते हैं और सामने वाला हमारी हेल्प कर भी पाता है और बाद में हम उसे थैंक यू बोलते हैं तो, सामने वाले को मन ही मन में बहुत अच्छी फीलिंग आती है।
#4. पैसा खर्च करें –
अगर आप उस विचारधारा वाले हैं की लड़की को दिल से इम्प्रेस करना है और पैसे का कोई काम नहीं है तो, आप अभी इस पोस्ट को छोड़कर जा सकते हैं क्योंकि, आज के समय में बिना पैसे के लड़की को इम्प्रेस करना बहुत मुश्किल है।
आपको लड़की को समय-समय पर गिफ्ट देने होंगे और ध्यान रहे गिफ्ट तभी देना सही होता है जब, लड़की आपके साथ बहुत ज्यादा फ्रेंडली हो। अगर लड़की आपके साथ सेफ फील नहीं करती है और न ही वह आपके बारे में ज्यादा जानती है, ऐसी स्थिति में गिफ्ट देने पर लड़की आपको गलत भी समझ सकती है।
अगर एक बार लड़की को लगा की आपकी नियत सही नहीं है या आप लड़की को इम्प्रेस करने के लिए यह सब कर रहे हो तो, उसके बाद लड़की आपके साथ खेलना शुरू कर देगी और आप लड़की को कभी भी इम्प्रेस ही नहीं कर पाएंगे और लड़की आपका फायदा उठाएगी वो अलग।
#5. सख्त बनकर रहो –
लड़कियों को सख्त लड़के काफी ज्यादा आकर्षित करते हैं, वे नहीं जो किसी भी लड़की को देखकर दीवाने जो जाते हैं। अगर आपको लड़की को इम्प्रेस करना है तो अन्य लड़कियों को बहुत ज्यादा भाव नहीं देना है लेकिन, ऐसा भी न हो की कोई लड़की भी आपको भाव न दे।
आपको अन्य लड़कियों की जरुरत बने रहना है, अब आप चाहे अपनी क्लास में सबसे होशियार बच्चे हो सकते हैं, जिसके पास सबसे अच्छे बने हुए नोट्स हों या आप क्लास के सबसे अमीर बच्चों में हो सकते हैं, जो क्लास के सभी बच्चों को कभी भी पार्टी दे देता है।
लड़की आपको जब तक भाव नहीं देगी जब तक आप में कुछ ऐसी ख़ास बात नहीं होगी जो, क्लास के अन्य बच्चों में आपको आगे दिखाती हो। अब चाहे वह पैसा हो, पावर हो या आपका कोई टैलेंट।
#6. लड़की को अहसास कराएं –
कुछ लड़के लड़की को इम्प्रेस करने के चक्कर में लड़की के नौकर जैसे बन जाते हैं। वे लड़की की हर बात को ही मानने लगते हैं, फिर चाहे उन्हें अपना नुकसान क्यों न करना पड़े। ऐसा करने से आप लड़की को इम्प्रेस नहीं कर पाएंगे।
अगर लड़की आपसे कोई हेल्प चाहती है तो, हर बार हाँ नहीं बोलना होता है। कभी-कभी आपका ना कहना भी लड़की को इस बात का अहसास कराता है की आप लड़की के लिए हद से ज्यादा उत्साहित नहीं हैं।
ऐसे मौकों पर लड़की आपके बारे में अलग तरह से सोचती है क्योंकि, क्लास की कुछ चुनिंदा लड़कियों के लिए कुछ लड़के हमेशा तैयार रहते हैं। बस किसी ऐसे काम के लिए ना मत कहना जहाँ लड़की को आपकी ही सबसे ज्यादा जरुरत हो और लड़की आपसे किसी उम्मीद के साथ हेल्प मांग रही हो।
#7. लड़की को नहीं लड़कियों को आकर्षित करो –
आपने देखा होगा की जिन लड़कियों के पीछे बहुत सारी लड़कियाँ होती हैं, क्लास की कुछ चुनिंदा लड़कियाँ भी उनसे बात करना चाहती हैं, वे खुद ही उनसे प्रभावित होती हैं। ऐसा इस बजह से होता है क्योंकि इन लड़कियों को पता है की वो लड़का इनकी पहुँच से बाहर है और उसे इन लड़कियों की कोई जरुरत भी नहीं है। ऐसे में यदि वो लड़का इनसे बात भी करता है तो, ये खुद को लकी समझती हैं।
ज्यादा से ज्यादा पैसा कमाने से बहुत साड़ी लड़कियाँ अपनी जरुरत की बजह से, आपके नजदीक खुद ही आने लग जाएंगी। फिर आपको लड़की को इम्प्रेस नहीं करना होगा बल्कि, लड़की खुद आपसे अट्रैक्ट होगी।
#8. ये सवाल पूछें –
लड़की के साथ आपने सभी तरीके इस्तेमाल कर लिए हैं और अब लड़की आपकी काफी अच्छी दोस्त है और आपके विचार लड़की के विचारों से काफी ज्यादा मिलते हैं। आपके साथ लड़की काफी ज्यादा खुश रहती है, आजकल वह आपके साथ सुरक्षित महसूस करती है और पहले से थोड़ा ज्यादा समय आपके साथ बिता लेती है।
अब समय है की आप लड़की से उसके जीवन साथी के बारे में प्रश्न करें और लड़की को भी थोड़ा-थोड़ा फील कराएं की आप लड़की से प्यार करते हैं। जब आप लड़की से ऐसे प्रश्न करेंगे तो, आपको समझाना नहीं होगा लड़की खुद ही आपके मन की बात समझ जाएगी।
#9. लड़की की दोस्त से दोस्ती करें –
अगर आपको लड़की के करीब जाना है तो, लड़की की दोस्तों से अच्छे संबंध बनाकर रखें। लड़की के बारे में आपको वहाँ से बहुत कुछ जानने को मिलेगा और लड़की भी आपपर बहुत जल्दी विश्वास करना शुरू कर देगी।
#10. इग्नोर करना सीखें –
कई बार कुछ लड़के किसी एक लड़की को लेकर बहुत ज्यादा पागल रहते हैं। ध्यान रखें किसी भी लड़की को इम्प्रेस करने के लिए सबसे पहले लड़की के लेवल को समझें। अगर लड़की का लेवल आपसे ऊँचा है तो, अगर आपका लेवल लड़की से बहुत ज्यादा नीचाँ होगा तो, आप कितने ही ईमानदारी दिखा लो लड़की को इम्प्रेस नहीं कर पाएंगे।
केवल एक तरीका है की खुद को लड़की के लेवल से ऊँचा कर लो या कम से कम लड़की के बराबर कर लो। साथ में लड़की से दोस्ती रखें लड़की से बाते करें लड़की को समझें और लड़की की जरुरत बनने की कोशिश करें।
यदि लड़की किसी भी तरीके से आपको बिल्कुल भी भाव नहीं दे रही है तो, इग्नोर करें और अपने आप को बेहतर बनाने पर फोकस करें, लड़कियाँ बहुत हैं दुनिया में।
अंतिम वार्ता –
आज का आपका प्रश्न था की लड़की का दिल कैसे जीते? आशा करता हूँ की आपके प्रश्न का सही उत्तर आपको पता चल चूका होगा और अब आपको ऐसे बहुत सारे तरीके पता होंगे जिनके दम पर कोई लड़की किसी भी लड़के को अपना दिल दे बैठती है।
अगर आपके मन में अभी भी लड़की को इम्प्रेस करने के किसी भी तरीके को लेकर कोई प्रश्न है तो, आप कमेंट बॉक्स में अपना प्रश्न जरूर पूछें और कृपया कमेंट में लड़कियों के नाम के साथ कुछ भी गाली-गलोच न करें वरना, आपका कमेंट डिलीट कर दिया जाएगा।
आपने पोस्ट को अंत तक पढ़ा उसके लिए आपका दिल से बहुत-बहुत धन्यवाद।